बीना: तेज आंधी तूफान से खेत में कटी फसलें हुई तबाह, ग्राम धई सहित अन्य गांव में खेत में रखी फसलें उड़ी; किसान परेशान
Bina, Sagar | Mar 2, 2024 शुक्रवार की रात तेज आंधी तूफान ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया और तेज आंधी की वजह से कटी रखी फसलें उड़ गई। इसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं मज़दूरी करने आए मजदूरों को अब मज़दूरी का संकट भी सता रहा है। ग्राम पंचायत धनोरा के ग्राम धई में मसूर की फसल खेतों में कटी हुई रखी थी जो तेज आंधी तूफान में उड़ गई।