बीना: तहसील में किसानों ने प्रदर्शन करके आंधी-तूफान से नुकसान हुई फसलों का सर्वे शीघ्र कराकर मुआवजा देने की मांग की
Bina, Sagar | Mar 2, 2024 शुक्रवार की रात तेज आंधी-तूफान की वजह से बीना विधानसभा में फसलों का काफी नुकसान हो गया। नुकसान हुए फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी कर कलेक्टर के नाम तहसीलदार सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपा और फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग की।