मानपुर: NH 930 में लापरवाही पूर्वक निर्माण से परेशान मानपुर वासियों ने दुकानें बंद कर किया विरोध प्रदर्शन
7 नवंबर को महाराष्ट्र को जोड़ने वाले N H 930 में निर्माण के दौरान उपज रहे हालातों व इससे हो रहे दुष्प्रभाव को लेकर मानपुर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर आमजनो व व्यापारियों ने यहां सुबह से हाइवे ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। देर शाम करीब 5 बजे व्यापारी संघ अध्यक्ष मदन लाल साहू ने बताया कि फिलहाल NH प्रबंधन से वार्ता उपरांत आपसी सहमति बनी है।