बाह: पिनाहट में खाद विक्रेता ने किसान यूनियन पर लगाए गंभीर आरोप
कस्बा पिनाहट में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे भारद्वाज खाद बीज भंडार के संचालक संजय भारद्वाज ने आरोप लगाया कि किसान यूनियन के पदाधिकारी कुमारपाल और उनके साथी दुकान पर आए और धमकाकर 10 कट्टे डीएपी फ्री में ले गए। बाद में ₹5000 की मांग की, न देने पर दुकान बंद करवाने और धरना देने की धमकी दी। विरोध करने पर किसान यूनियन ने दुकान के सामने धरना शुरू कर दिया।