बाह: डेरक गांव के पास दो बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल, सीएचसी बाह में किया गया भर्ती
थाना क्षेत्र बाह के डेरक गांव के पास शनिवार दोपहर 1 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया। पहली बाइक पर 25 बर्षीय कमल सिंह, पुत्र रामदास, निवासी भूपालपुरा, थाना बाह, किसी काम से बाह जा रहे थे। दूसरी बाइक पर 31 बर्षीय गोरी शंकर, पुत्र नाथूराम, निवासी उमरैठा, थाना बासौनी, बाह की ओर आ रहे थे।