शाजापुर: शाजापुर नगरपालिका परिसर में आयोजित हो रहा निशुल्क योग शिविर
नगर पालिका परिसर शाजापुर में मध्य प्रदेश योग आयोग जिला शाजापुर द्वारा निशुल्क योग शिविर का आयोजन हो रहा है। शिविर का संचालन जिला योग प्रभारी बीएल गोयल के निर्देशन में किया जा रहा है। योगाचार्य गोपाल कुंभकार ने गुरुवार दोपहर बताया कि नियमित योग से कई लोगों को स्वास्थ्य लाभ हुआ है। योगाचार्य गोपाल कुम्भकार ने लोगों से योग शिविर में सहभागी बनने की अपील की है।