🌱 ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से रूबरू हुए BIPARD के 60 प्रशिक्षु पदाधिकारी!
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में BIPARD, गया के चतुर्थ आधारभूत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के तहत जिले में ग्रामीण भ्रमण एवं ग्राम प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 26 नवंबर को समाहरणालय स्थित पुष्कर्णी सभागार में उप विकास आयुक्त, वैशाली श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में संवाद सत्र आयोजित हुआ।
💡 संवाद सत्र की प्रमुख बातें:
🔹 ग्रामीण विकास एवं आजीविका की जमीनी चुनौतियों पर चर्चा।
🔹 जीविका, स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं सामुदायिक संस्थाओं की भूमिका की जानकारी।
🔹 महिला सशक्तीकरण एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विमर्श।
🔹 प्रशासनिक चुनौतियों, उनके समाधान एवं विभागीय समन्वय पर मार्गदर्शन।
🔹 प्रशिक्षु पदाधिकारियों के अनुभवों, प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान।
इस संवाद सत्र में विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय सेवाओं के 60 प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने भाग लिया।
🎯 उद्देश्य: सैद्धांतिक ज्ञान को जमीनी अनुभव से जोड़ना तथा जन-केंद्रित, संवेदनशील एवं प्रभावी प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत बनाना।
जमीनी अनुभव, बेहतर समझ और जन-केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक सार्थक पहल!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
JEEVIKA Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#DistrictAdministrationVaishali #BIPARD #Jeevika #RuralDevelopment #WomenEmpowerment #GoodGovernance
Vaishali, Bihar | Nov 26, 2026