लातेहार: उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरूप में चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
सदर प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरुप में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने प्राचार्य के कक्ष में रखे कंप्यूटर सेट (सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, मंत्रा, ब्लूटूथ माइक, एयरटेल का राउटर व केबुल) की चोरी कर ली है।जानकारी प्रभारी प्राचार्य ने शुक्रवार की सुबह दस बजे दी।