पाली: ग्राम सरखड़ी के निवासी किसान ने दबंगों पर गांव के नाम से अवैध तरीके से सेक्टर की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | Apr 7, 2026 ग्राम सरखड़ी निवासी किसान ने एसडीएम पाली निशांत तिवारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के कुछ नामजद लोगों ने अवैध तरीके से खेतों तक जाने वाले सेक्टर के रास्ते पर कब्जा कर लिया है। उसने उक्त मामले में एसडीएम से मामले की जांच कर सेक्टर के रास्ते को खाली कराने की मांग की है। ताकि किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।