चित्तौड़गढ़: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 गैरसायलों को गुण्डा घोषित करते हुए जिले से किया गया निष्कासित
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत असामाजिक तत्वों के जुआ सट्टा, मारपीट, चोरी, नकबजनी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट संबंधी अवैध कृत्य करने तथा समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 03, राजस्थान गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 लोगों को जिले से निष्कासित किया गया।