चित्तौड़गढ़: प्रताप नगर क्षेत्र पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लोधा समाज की रैली पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत सभापति रहे मौजूद
चित्तौड़गढ़ में आज पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के निर्देशन में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म जयंती पर समाज द्वारा निकल गई भव्य रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।