चित्तौड़गढ़: शास्त्री नगर चौराहे पर निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया
शहर के शास्त्री नगर चौराहा पर मंगलवार की दोपहर एक निजी बस चालक ने एक बाइक सवार को टक्क्रर मार घायल कर दिया। दोपहर साढ़े तीन बजे कलक्ट्री चौराहा से शास्त्री नगर चौराहा आ रही बस ने 45 वर्षीय उत्तरप्रदेश निवासी अरविंद सिंह को पीछे से टक्क्रर मार दी। जिससे अरविंद बुरी तरह घायल हो गया। अरविन्द पेशे से सिलाई का काम करता था। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया।