अनूपगढ़: पुलिस ने गांव 27 A से सोशल मीडिया पर लड़ाई-झगड़े की पोस्ट डालने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़ाई झगड़े की पोस्ट अपलोड करने वाले आरोपी को गांव 27 ए से गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज गुरुवार सुबह 10 बजे बताया कि आरोपी राजन उर्फ राजू पुत्र चना सिंह के द्वारा इंस्टाग्राम पर लड़ाई झगड़े की पोस्ट डाली गई थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ की जा रही है।