अनूपगढ़: अनूपगढ़ में हुए ब्लैक आउट की एसडीएम ने की समीक्षा
पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करते हुए आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इसी के चलते बुधवार रात अनूपगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से ब्लैक आउट रखा गया। आज गुरुवार सुबह 10 बजे उपखण्ड अधिकारी सुरेश राव ने बताया कि आज ब्लैकआउट की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि अनूपगढ़ क्षेत्र में किया गया ब्लैकआउट पूरी तरह सफल रहा है।