अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने नई धान मंडी से चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
अनूपगढ़ पुलिस ने नई धान मंडी में एक व्यक्ति को अनाज की चोरी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ पुलिस थाने के थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज बुधवार शाम 4 बजे बताया कि हेड कांस्टेबल होशियार सिंह और उनकी टीम ने गश्त के दौरान आरोपी दीपक पुत्र जसवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर 23 को चोरी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।