कुटुंबा: अंबा में सड़क जाम से लोग परेशान, छह घंटे तक लगा रहा भीषण जाम, जाम छुड़ाने में पुलिस के छूटे पसीने
अंबा बाजार में प्रतिदिन लगने वाले सड़क जाम से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। खासकर लग्न के दिनों में स्थिति और भी विकराल हो गई है। गुरुवार को एनएच-139 पर दोपहर करीब 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक भीषण जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों, मरीजों और शादी-विवाह में जा रहे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।