अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा की राष्ट्रीय बैठक अहमदाबाद में सम्पन्न
उदयपुर।
अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा की राष्ट्रीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल की अध्यक्षता में जायसवाल भवन अहमदाबाद में हुई। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया उदयपुर ने बताया कि गुरुवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व गरबा का आयोजन किया गया जिसमें भारत के सभी प्रांतों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों व अहमदाबाद के समाज बंधुओ ने आनंद लिया। शनिवार को राष्ट्रीय बैठक में समाज की एकता, शिक्षा के समाज स्तर पर हास्टल, कोचिंग की व्यवस्था करने, नव युवक- युवतियों का परिचय सम्मेलन व सामुहिक विवाह आयोजित करने, जिला स्तर पर समाज भवन बनाने, अयोध्या में धर्मशाला बनाने और नवयुवकों को रोजगार की गहन चर्चा की गई। बैठक का संचालन महासचिव आदित्य वर्धनम ने किया। बैठक में उदयपुर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चौधरी, नरेश पूर्बिया, उपेंद्र चौधरी, गायत्री चौधरी व चंद्रकला चौधरी उपस्थित रहे..