शिवहर: जिला पुलिस ने जिला के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 18 वाहन से ₹18000 रुपया किया गया जुर्माना
एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर जिला पुलिस ने जिला के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया है. इस दौरान जो वाहन चालक यातायात नियम का उल्लंघन कर रहे थे जो बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के सफर कर रहे थे उन पर पुलिस ने जुर्माना किया है. करीब 18 वाहन से ₹18000 रुपए का जुर्माना किया है. एसपी ने लोगों से अपील की है कि हेलमेट और सीट बेल्ट अवश्य लगाए।