सोन नदी में बालू खनन का विरोध, मदन सिंह टोला के ग्रामीणों ने उठाई आवाज, अधिकारियों ने बुलाई जनसुनवाई
अरवल। सोन नदी का पीला सोना देश के कोने-कोने तक पहुंचता है। अरवल जिले में सोन नदी के दर्जनों बालू घाट संचालित हैं। इसी बीच अरवल सदर थाना क्षेत्र के मदन सिंह टोला गांव के समीप घाट संख्या-3 पर बालू खनन की चर्चा सामने आते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के समीप बालू खनन शुरू होने से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पेयजल संकट, नदी में कटाव, भारी वाहनों की आवाजाही, धूल-धक्कड़ और सड़क से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए संबंधित अधिकारियों और संवेदक की ओर से अरवल स्थित टाउन हॉल में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और आपत्तियां रखीं।
वहीं, जनसुनवाई के दौरान एडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की राय और सुझाव सुने गए हैं। उनकी आपत्तियों को आगे �
Arwal, Arwal | Nov 5, 2026