⚖️ सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल के लिए #अरवल जिला प्रशासन की बड़ी पहल!
अरवल जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में पॉश अधिनियम, 2013 (POSH Act - कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।
✨ मुख्य बिंदु:
• उद्घाटन: अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री रवि प्रसाद चौहान, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री बालेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजीव कुमार और डीएसपी मुख्यालय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
• अध्यक्षता: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सह नोडल पदाधिकारी श्रीमती माला कुमारी ने की ।
• मुख्य प्रशिक्षण: राज्य नोडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षक श्रीमती अंकिता कश्यप द्वारा अधिनियम के कानूनी प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के गठन और शिकायत निवारण तंत्र की विस्तृत जानकारी दी गई ।
• प्रतिभागी: जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, थानों के थानाध्यक्ष और बड़ी संख्या में महिला कर्मी शामिल हुए ।
🤝 प्रशासन का संकल्प:
कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा केवल एक कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। हर कार्यालय में भयमुक्त, सुरक्षित और संवेदनशील माहौल सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।
📢 “महिलाओं का सम्मान, सुरक्षित कार्यस्थल की पहचान।” Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
#Arwal #POSHAct #WomenEmpowerment #SafeWorkplace #BiharPolice #ArwalAdministration #WomenSafety
Arwal, Arwal | Nov 4, 2026