अलवर: चिकित्सा व्यवस्था पर जूली ने सरकार पर किया हमला, कहा- जिम्मेदारों पर हो हत्या का केस
Alwar, Alwar | Jun 22, 2026 अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोमवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा- राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था ठप है, अस्पतालों में नकली दवाएं बांटी जा रही हैं। बीकानेर, कोटा के बाद अब जोधपुर में प्रसूताओं की किडनी फेल के मामले आए हैं। जूली बोले- बिना जांच दवाएं देना हत्या है।