जमुई: सीएमआर प्राप्ति और खाद्यान्न आपूर्ति में जमुई ने पूरे बिहार में हासिल किया प्रथम स्थान
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026 मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सोमवार 3 बजे के।करीब जमुई के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। जिले ने 2025-26 खरीफ सीजन में 99.09 प्रतिशत सीएमआर संग्रहण कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया।जन वितरण प्रणाली के तहत समय पर खाद्यान्न आपूर्ति में भी जिला अव्वल रहा।बैठक में राशन कार्ड निर्गमन और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की भी समीक्षा की गई।