जंदाहा: महिसौर थाना हाजत से फरार शराब कारोबारी को पुलिस ने हाजीपुर से किया गिरफ्तार
महिसौर थाना हाजत से चकमा देकर फरार शराब धंधेबाज को नाटकीय ढंग से हाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि बीते दिन महिसौर थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी में भारी मात्रा में शराब के साथ एक कारोबारी अनुज कुमार की गिरफ्तारी की गई थी। जिसे शराब के साथ थाना लाकर हाजत में बंद किया गया था, जो धक्का देकर फरार हो गया था।