जंदाहा: शराब बरामद मामले में गिरफ्तार शराब धंधेबाज महिसौर थाना हाजत से हुआ फरार
जंदाहा प्रखंड के महिसौर थाना हाजत से पुलिस को चकमा देकर एक शराब कारोबारी को फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार महिसौर थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्तुजापुर गांव स्थित एक घर छापेमारी कर घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया था। जो थाना हाजत में बंद था