जंदाहा: दाह-संस्कार के बाद सरारी गंगा नदी में स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबा डीह बुचौली निवासी युवक,खोजबीन जारी
जंदाहा प्रखंड के डीह बुचौली निवासी मुंशी राय का 20 वर्षीय पुत्र उदय कुमार गांव के एक बुर्जुग महिला के अंतिम संस्कार में समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के सरारी घाट गया हुआ था। जहां दाह संस्कार के बाद सभी लोगों के साथ स्नान करने गया जहां स्नान करने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया और गंगा नदी में डूब गया।