लालगंज: उमरिया पिपरा गांव में एक बाइक सवार ने घर के पास सड़क किनारे खड़े वृद्ध को मारा धक्का, हलिया थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
हलिया क्षेत्र के उमरिया पिपरा गांव में एक बाइक सवार ने घर के पास सड़क किनारे खड़े वृद्ध को धक्का मार दिया। घायल वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर बृहस्पतिवार 11:00 बजे दिन हलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। हलिया के उमरिया पिपरा गांव निवासी 58 वर्षीय रामसागर पांडे घर के पास सड़क किनारे खड़े थे कि उसी समय बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।