मड़ावरा: सतवाँसा में जीजस एंड मेरी स्कूल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की हुई मौत, दो की हालत गंभीर
सतवाँसा गाँव के जीजस एंड मेरी स्कूल के पास शनिवार को दोपहर 12 बजे दो बाइकों में भिडन्त हो गयी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहाँ पर दो लोगों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वही दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया