सिधौली: गोंदलामऊ में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता बंद करने की ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
शिकायत में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया जिससे बरसात का पानी भर जाने के बाद निकासी रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया ग्रामीणों ने एसडीएम सिधौली कार्यालय में को एक पत्र सौंप कर आम रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है