बिहार: शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में सीएचओ और एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया
Bihar, Nalanda | Dec 11, 2024 सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बुधवार की सुबह 11 बजे से शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए को सी एचओ और एएनएम को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में पटना से आये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बच्चो की देखभाल और उसके अंदर के बीमारी के पहचान के लिए सीएचओ और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जारहा है।