हथुआ: मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथुआ प्रखंड के एकड़ंगा गांव से 81 बोतल शराब और बाइक जब्त, तस्कर फरार
शराबबंदी वाले राज्य बिहार में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के एकड़ंगा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस बल को देखकर वाहन छोड़कर भागने मे सफल हो गया।