हज़ारीबाग: मतगणना दिवस के लिए दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को दिए गए निर्देश
विधानसभा चुनाव के परिणाम कल आने वाला है,इसे लेकर मतगणना स्थल (बाजार समिति) में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधि व्यवस्था में कोई कोर कसर न रहे इस संबंध एक शुक्रवार 3 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह द्वारा नगर भवन में मतगणना दिवस को लेकर दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।