हज़ारीबाग: मतगणना कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया
हजारीबाग विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 23 नवम्बर को होगी। मतगणना कर्मियों को मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने के संबंध में प्रशिक्षण आज शुक्रवार 2 बजे दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय मौजूद रही।