हज़ारीबाग: उपायुक्त ने बाजार समिति में मतगणना स्थल की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। कल निर्णायक दिन है यानी मतगणना है। मतगणना की अंतिम तैयारीयों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय आज शुक्रवार 12 बजे हज़ारीबाग बाजार समिति मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा वार बनाए टेबल व अन्य तैयारियों का जायजा लिया।