हज़ारीबाग: नर्सिंग होम संचालक हत्या मामले में चार गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी
पिछले तीन माह पूर्व हजारीबाग के मुफस्सिल थाना अंतर्गत लाखे मजार समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान चतरा जिले के पत्थलगड्ढा निवासी परशुराम के रूप में हुई थी। जो विष्णुगढ थाना क्षेत्र में नर्सिंग होम संचालक का काम करता था। इस हत्या की घटना को लेकर पुलिस लगातार छानबीन में जुड़ी हुई थी।