कानपुर: अलविदा जुमे की नमाज के चलते एक्शन में पुलिस आयुक्त, सलामी परेड का निरीक्षण कर वीआईपी रोड पर निकाला पैदल मार्च
अलविदा जुमे की नमाज के चलते पुलिस आयुक्त एक्शन में हैं। पुलिस लाइन में सलामी परेड का निरीक्षण पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने किया। परेड के टर्नआउट, कर्मचारियों के ड्रिल अभ्यास का निरीक्षण करते हुए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने वी आई पी रोड पर राजेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम से पुलिस ऑफिस होते हुए गोरा कब्रिस्तान तक पैदल मार्च किया।