कानपुर: शारदा नगर में ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक
रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा नगर में मथुरा से छपरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को ट्रेन में जीआरपी के सुपुर्द करके अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया है। उपनिरीक्षक अंकुर चौधरी ने बताया की, युवक गंभीर रूप से घायल है। रावतपुर रेलवे स्टेशन पर युवक को उतार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।