कानपुर: कलेक्ट्रेज में लोक सभा सामान्य निर्वाचन दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया।
आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ई.जी.आर.एस पोर्टल सी विजिट ऐप तथा टोल फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की समस्त निस्तारित शिकायतों से रेंडम 50 शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण की गुणवत्ता की क्रास चेकिंग की जाए।