कानपुर: थाना स्वरूप नगर में 25000 के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
स्वरूप नगर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गणेश शंकर विद्यार्थी अस्पताल के सामने रेलवे पटरी से 25000 रुपए के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस को सफलता मिली है। उपनिरीक्षक ने बताया ,अभियुक्त आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।