रामपुर मनिहारन: गांव कंजौली के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल को मारी टक्कर, बिहार के दो मजदूरों की हुई मौत
रामपुर मनिहारान में रविवार देर शाम एक डीसीएम वाहन ने साइकिल सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे।मृतकों की पहचान बबलू (21) और इंद्र (18) के रूप में हुई है। दोनों आम के बागों में रखवाली का काम करते थे। बबलू मरगूब के बाग में और इंद्र बाबर के बाग में काम करता था।