🎨 सेवा के रंग, राष्ट्र के संग! 🇮🇳
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, डिजिटल इंडिया, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत जैसे विषयों को रंगों के माध्यम से खूबसूरती से उकेरा।
✨ प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज कांकेर ने प्रथम, कृषि विभाग ने द्वितीय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांकेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार प्रतिभागियों की रचनात्मकता और रंगोलियों की आकर्षक प्रस्तुति से खासे प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों एवं विभिन्न विभागों द्वारा बनाई गई रंगोलियों की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन से स्वयं खींचकर इन खूबसूरत कलाकृतियों को अपने कैमरे में कैद किया और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। 📸
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalp #JanBhagidari #ViksitChhattisgarh SevaSeVikas AshirwadKaDiya
103 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 10, 2026