बांसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार अपरान्ह लगभग 3 बजे महदेवा गांव में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया, वहां महिलाओं को साइबर क्राइम और अन्य अपराध के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्प नंबर भी वितरित किया और कहा कि किसी विषम परिस्थिति में इन नंबरों को प्रयोग करें तुरंत सहायता मिलेगी।