नहीं बनी बात! बैठक से नारेबाजी करते बाहर निकले सफाई कर्मचारी
चंडीगढ़ मुख्यालय में सरकार के साथ वार्ता के दौरान सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। मांगों पर सहमति नहीं बनने से नाराज सभी प्रतिनिधि नारेबाजी करते हुए बैठक से बाहर निकल आए। 25 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बरकरार है। अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर संकट का समाधान निकालने के लिए अगला कदम क्या उठाती है। शहरों में बढ़ते कूड़े के ढेर के बीच कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव लगातार गहराता जा रहा है।
Sirsa, Sirsa | Aug 31, 2026