Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
gurvinderpannu
Sirsa, Sirsa
| Nov 22, 2026
MORE NEWS
सिरसा में नगर परिषद की लापरवाही पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा एक्शन। JE को टर्मिनेट करने के आदेश। ME-XEN पर चार्जशीट व टर्मिनेशन की कार्रवाई के निर्देश। DMC की कटेगी एक माह की सैलरी। ठेकेदार पर आज ही FIR और प्रॉपर्टी की जांच के आदेश। #CMNayabSinghSaini #SirsaNews #Municipa
Sirsa, Sirsa | Nov 22, 2026
सिरसा में विधायक गोकुल सेतिया को पुलिस ने हिरासत में लिया! CM नायब सैनी को अपने खून से पत्र लिखकर धरने पर बैठे थे विधायक! #sirsasandesh #gokulsetia #mlasirsa #nayabsaini #sirsanews
Sirsa, Sirsa | Nov 22, 2026
सिरसा में विधायक गोकुल सेतिया को पुलिस ने लिया हिरासत में! CM नायब सैनी को खून से पत्र लिखकर धरने पर बैठे थे विधायक! #sirsasandesh #sirsa #gokulsetia #haryana #sirsanews
Sirsa, Sirsa | Nov 22, 2026
सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने अपने खून से लिखा मुख्यमंत्री के नाम पत्र शहर की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की रखी मांग #viral #trending #Sirsa #Haryana #India
Sirsa, Sirsa | Nov 22, 2026
सिरसा मुख्यमंत्री को खून से लिखे पत्र सौंपने से पहले पुलिस ने किया विधायक गोकुल सेतिया को किया गिरफ्तार #viral #trendingnow #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Nov 22, 2026
खून से लिखे पत्र ने सिरसा की बदहाली पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया, विधायक गोकुल सेतिया हिरासत में - पानी, सीवरेज, टूटी सड़कों, सफाई और नहरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से जवाब मांगने निकले विधायक; पुलिस ने भगत सिंह चौक पर रोका सिरसा। सिरसा की बदहाल व्यवस्था, टूटी सड़कों, पेयजल संकट, ठप सीवरेज व्यवस्था और सफाई व्यवस्था की विफलता को लेकर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया का खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखने का ऐलान रविवार को राजनीतिक टकराव का विषय बन गया। शहर की समस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगने निकले विधायक को शहीद भगत सिंह चौक के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम ने सिरसा की बदहाली के मुद्दे को एक बार फिर सरकार के सामने खड़ा कर दिया। गोकुल सेतिया ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि वे रविवार सुबह शहीद भगत सिंह चौक पर बैठकर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखेंगे। उनका कहना था कि सिरसा की जनता बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान है, लेकिन सरकार और प्रशासन के स्तर पर समस्याओं का समाधान दिखाई नहीं दे रहा। इसी विरोध को प्रतीकात्मक रूप देने के लिए उन्होंने खून से पत्र लिखने का निर्णय लिया था। रविवार को खून से पत्र लिखने के बाद करीब 11:30 बजे जब विधायक मुख्यमंत्री को पत्र सौंपने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने भगत सिंह चौक के नजदीक उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान विधायक के समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस उन्हें पहले सिटी थाना ले गई। घटनाक्रम के बाद उनकी स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से तत्काल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। थाना प्रभारी का कहना था कि विधायक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खाली कागज अथवा सामान्य स्याही से लिखा पत्र लेकर जा सकते हैं। *सिरसा की बदहाली पर सरकार से सीधा सवाल* विधायक गोकुल सेतिया लगातार सिरसा की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उनका आरोप है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह गंदगी, पेयजल संकट, सीवरेज व्यवस्था की बदहाली, टूटी सड़कें, नहरों में पानी की अनियमितता, ऑटो मार्केट की दुर्दशा और हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों की समस्याएं जनता को परेशान कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइनरों में पानी न पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सेतिया ने सवाल उठाया कि जब शहर और गांवों के लोग रोजमर्रा की मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो सरकार आखिर उनकी सुध क्यों नहीं ले रही? उन्होंने कहा कि विधानसभा में बार-बार सिरसा के मुद्दे उठाए जाते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने से जनता में निराशा बढ़ रही है। *सड़क की हालत दिखाकर उठाए भ्रष्टाचार के सवाल* इससे पहले विधायक ने एक सड़क को हाथ से उखाड़ते हुए वीडियो जारी किया था। वीडियो के माध्यम से उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि विकास कार्यों के नाम पर खर्च होने वाली राशि और धरातल पर दिखाई देने वाले काम के बीच अंतर नजर आ रहा है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठाए गए सवालों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी बहस छेड़ दी है। *मुख्यमंत्री के सामने सिरसा के दर्द का सवाल* मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को सिरसा दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने कालांवाली में मैराथन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां मीडिया द्वारा गोकुल सेतिया के खून से पत्र लिखने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सिरसा आकर इस विषय पर बात करेंगे। मुख्यमंत्री का यह बयान अब उम्मीद और सवाल दोनों पैदा करता है। क्या सिरसा पहुंचकर मुख्यमंत्री शहर की बदहाली, पानी, सीवरेज, सफाई, टूटी सड़कों और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेंगे? क्या विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कोई ठोस समयबद्ध कार्रवाई होगी या यह मामला भी राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रह जाएगा? सिरसा के लोगों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर बदलाव की प्रतीक्षा है। खून से लिखा पत्र भले ही विरोध का प्रतीक हो, लेकिन उसके पीछे उठाया गया सवाल शहर के हजारों लोगों की रोजमर्रा की पीड़ा से जुड़ा है। मुख्यमंत्री के सिरसा दौरे के दौरान इस पीड़ा का जवाब और समाधान सामने आना ही जनता की सबसे बड़ी अपेक्षा है।
Sirsa, Sirsa | Nov 22, 2026
डर या कुछ और... खून से लिखा पत्र लेकर मुख्यमंत्री को सौंपने जा रहे विधायक गोकुल सेतिया को पुलिस ने रोका। - विधायक बोले, अकेला जा रहा हूं। सिरसा की जनता ने उन्हें वोट दिया है उनका प्रतिनिधि बनकर सीएम को सिरसा की समस्याएं सौंपनी है। क्या पता खून से लिखे पत्र से जाग जाए भाजपा सरकार। - पुलिस बोली, खून से नहीं पैन से लिखकर ले जा सकते हो पत्र।
Sirsa, Sirsa | Nov 22, 2026
Sirsa, Sirsa | Nov 21, 2026