चौसा: चौसा प्रखंड के अरजपुर पंचायत में संतमत सत्संग के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
संतमत सत्संग का 17वां त्रिवेणी संगम अधिवेशन शनिवार से ही प्रारंभ हो गया था। रविवार को जहां महर्षि मेंही धाम केंद्रीय आश्रम मनियारपुर प्रधानाचार्य ब्रह्मऋषि स्वामी चतुरानंद जी महाराज ने प्रवचन कार्यक्रम के दौरान कई प्रकार की कहानियों का जिक्र किया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने के लिए उमड़े। श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए है।