कोंडागांव: 7 जून को चौपाटी मैदान में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग का 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन, मांग हेतु रैली के माध्यम से सौंपेंगे ज्ञापन
संत गुरु घासीदास जी के जन्म स्थलीय गिरोदपुरी धाम की अमरगुफा जैतखाम को असमाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने के विरुद्ध सीबीआई जांच की मांग करते हुए कोंडागांव जिले के सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के द्वारा 7 जून को चौपाटी मैदान में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपेंगे। इस मामले को लेकर समाज अध्यक्ष धनराज टंडन ने जानकारी दी।