पेण्ड्रा रोड गौरेला: बिजरवार गांव में हड़कंप, घर के कमरे में पांच वर्षीय बच्ची को कोबरा सांप ने डंस लिया, इलाज के लिए भेजा गया
घटना के बाद परिजन बिना समय गंवाए बच्ची को अपने निजी साधन से गौरेला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसे चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों ने यह भी अपील की कि सांप के काटने पर घबराएं नहीं और झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाते हुए सीधे अस्पताल लाये