बिंदकी: जजमोइया गांव में किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के जजमोइया गांव में सोमवार की शाम करीब 4:00 एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने सूने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।