प्रतापपुर: बधार छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना
प्रतापपुर। प्रखंड के बधार छठ घाट पर सोमवार की सुबह छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। सुबह से ही बधार छठ घाट पर भक्तिमय माहौल बना रहा। छठ व्रती पारंपरिक तरी