मंझनपुर: कौशाम्बी में राजस्व वसूली में सुस्ती पर डीएम ने सख्ती दिखाई, एआईजी स्टाम्प का वेतन रोकने के निर्देश दिए
कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। राज्यकर विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उपायुक्त राज्यकर को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। परिवहन, वन आदि को लेकर बैठक की है।