डुमरांव: कोरानसराय में बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत, ग्रामीणों ने बाइक सवार को पीटा, पुलिस से भी हुई झड़प
कोरानसराय थानाक्षेत्र के स्थानीय चौक के समीप बुधवार की सुबह 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बाइक सवार के विरुद्ध गुरुवार की सुबह नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी बुधवार को सामने आया है जहां सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी और आम लोगों के बीच हुई बहस को देखा जा सकता है।